facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

मोदी, सुनक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते के लिए काम करने पर सहमत

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 9:08 PM IST
India-UK FTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक ने रविवार को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए दोनों देशों के बीच चल रही वार्ता की समीक्षा की। डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास) ने कहा कि दोनों नेताओं ने जापान में वार्ता के दौरान ‘महत्वाकांक्षी’ FTA के लिए काम करने पर सहमति जताई।

मोदी और सुनक यहां हिरोशिमा में G7 देशों के शिखर सम्मेलन के मौके पर मिले। पिछले नवंबर में इंडोनेशिया में G20 शिखर सम्मेलन के बाद से उनकी दूसरी निजी बैठक में देशों देशों के बीच गहरे संबंधों पर चर्चा हुई। डाउनिंग स्ट्रीट ने यह संकेत भी दिया कि सुनक अपनी पहली भारत यात्रा के लिए इस साल के अंत में नई दिल्ली आ सकते हैं। वह G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आएंगे।

Also Read: Russia-Ukraine War : जेलेंस्की का ब्रिटेन दौरा, सुनक ने मिलिट्री ट्रेनिंग का ऑफर दिया

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ‘नेताओं ने ब्रिटेन और भारत के बीच गहरे संबंधों, हमारे मानवीय संबंधों और लोकतंत्र तथा निष्पक्ष और मुक्त व्यापार के महत्व पर विचार किया।’ प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रगति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि इस महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी सौदे को अंतिम रूप देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 3:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement