facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Malaysia airlines की भारत में विस्तार की योजना, करेगी ‘कोडशेयर’साझेदारी

Advertisement

Malaysia airlines नौ भारतीय शहरों के लिए कुल 69 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। यह नौ भारतीय गंतव्यों को मलेशिया से जोड़ती है।

Last Updated- January 23, 2024 | 5:14 PM IST
malaysia airlines
Representative Image

मलेशिया एयरलाइंस जल्द ही एक भारतीय वाहक के एक ‘कोडशेयर’ साझेदारी करेगी और साथ ही देश में पूर्वोत्तर तथा दक्षिणी गंतव्यों तक अपने परिचालन का विस्तार करेगी।

मलेशिया एविएशन ग्रुप के समूह प्रबंध निदेशक कैप्टन इज़हाम इस्माइल ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हम एक देश के रूप में भारत की सफलता की गाथा का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’

मलेशिया एयरलाइंस नौ भारतीय शहरों के लिए कुल 69 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। यह नौ भारतीय गंतव्यों को मलेशिया से जोड़ती है। ये नौ शहर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, अमृतसर, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम हैं।

पिछले सप्ताह भारत की यात्रा पर आए इस्माइल ने कहा, ‘‘ एक एयरलाइन के साथ बातचीत अंतिम चरण में हैं… मलेशिया एयरलाइंस एक भारतीय एयरलाइन के साथ ‘कोडशेयर’ पर काम कर रही है।’’

हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। ‘कोडशेयर’ से एक एयरलाइन को अपने यात्रियों को अपने साझेदार वाहक के लिए बुक करने और विभिन्न गंतव्यों के लिए निर्बाध यात्रा करने की अनुमति मिलती है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 5:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement