अंतरराष्ट्रीय

Japan का निर्यात अक्टूबर में 1.6% बढ़ा, आयात 12.5% घटा

अक्टूबर में 9150 अरब येन (60.5 अरब डॉलर) के निर्यात के साथ व्यापार घाटा सालाना आधार पर 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 662.5 अरब येन (4.4 अरब डॉलर) हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 16, 2023 | 2:34 PM IST

जापान के निर्यात में अक्टूबर में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन और जहाज का निर्यात बढ़ने से यह वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शेष एशियाई देशों में निर्यात में गिरावट आई है, जबकि अमेरिका तथा यूरोप में निर्यात में वृद्धि हुई है।

जापान का आयात अक्टूबर में 12.5 प्रतिशत घटा

वहीं जापान का आयात अक्टूबर में 12.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 9800 अरब येन (64 अरब डॉलर) हो गया। इसकी मुख्य वजह तेल, गैस और कोयले की कम लागत रही। कंप्यूटर के हिस्सों तथा अनाज का आयात भी कम रहा, जबकि स्टील के आयात में वृद्धि हुई।

अक्टूबर में 9150 अरब येन (60.5 अरब डॉलर) के निर्यात के साथ व्यापार घाटा सालाना आधार पर 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 662.5 अरब येन (4.4 अरब डॉलर) हो गया।

मूडीज एनालिटिक्स के अर्थशास्त्री स्टीफन एंग्रीक ने कहा, ‘‘निर्यात ने इस साल की पहली छमाही में मजबूत वृद्धि को आगे बढ़ाने में मदद की, लेकिन अब जब निर्यात में सुधार की गति तेज हो गई है तो वृद्धि को नए सिरे से बढ़ावा मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है।’’ खपत और निवेश कमजोर होने के कारण जुलाई-सितंबर में जापान की अर्थव्यवस्था 2.1 प्रतिशत की वार्षिक गति पर पहुंच गई थी।

First Published : November 16, 2023 | 12:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)