facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

जापान ने 490 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:24 PM IST

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को रिकॉर्ड 490 अरब डॉलर (56,000 अरब एन) के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा  की। इस पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।
प्रस्ताव में लोगों को नकद सहायता और बुरी तरह से प्रभावित व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है। प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि पैकेज में लोगों में सुरक्षा और आशा की भावना जगाने के लिए पर्याप्त धन का प्रावधान किया गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रस्ताव को बाद में मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा गया था। मंत्रिमंडल ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसे लागू करने के लिए संसद की मंजूरी की भी आवश्यकता होगी।
बहरहाल, किशिदा ने त्वरित कार्वाई का वादा किया है और संसद की बैठक अगले महीने बुलाए जाने की संभावना है।  किशिदा ने कहा कि योजना में लोगों को मौद्रिक सहायता के रूप में 100,000 एन (880 डॉलर) देने और प्रभावित व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

Advertisement
First Published - November 20, 2021 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement