facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

कोविड टीके पर बात करने अमेरिका जाएंगे जयशंकर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:32 AM IST

अगले सप्ताह विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका जाएंगे और वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन सहित वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सोमवार से शुरू हो रही जयशंकर की 5 दिन की अमेरिका यात्रा के दौरान कोरोनावायरस के टीके की खरीद और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए कच्चे माल को लेकर बातचीत प्रमुख विषयों में शामिल होगी। साथ ही टीके के संयुक्त उत्पादन की संभावाना के बारे में भी वह चर्चा करेंगे।
जनवरी में जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद यह किसी भारतीय मंत्री की पहली अमेरिका यात्रा है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘न्यूयॉर्क में उनकी मुलाकात संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस से होने की संभावना है। वह वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन मुलाकात करेंगे। वह प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कैबिनेट सदस्यों से भी मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे।’
विदेश मंत्री टीका बनाने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति तेज करने पर जोर दे सकते हैं।
 

Advertisement
First Published - May 21, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement