facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेट

टाटा को मदद पहुंचाने वाले जगुआर के पोलाइट्स का निधन

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:43 PM IST

ब्रिटेन की जगुआर और लैंड रोवर लक्जरी कार इकाई फोर्ड मोटर्स कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ पोलाइट्स का रविवार को निधन हो गया।


60 वर्षीय पोलाइट्स पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे। पोलाइट्स ने ही भारत की टाटा मोटर्स लि. को जगुआर और लैंड रोवर की खरीद में मदद पहुंचाई थी। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि पोलाइट्स ने टाटा मोटर्स को खरीद के लिए मदद पहुंचाई थी।


पोलाइट्स ने 2005 में जगुआर के सीईओ का पदभार संभाला था। पोलाइट्स 1970 में फोर्ड से जुड़े थे और मई 1999 में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई इकाई का अध्यक्ष बना दिया गया। वर्ष 2004 में उन्हें यूरोप में फोर्ड के मार्केटिंग, सेल्स और सर्विस का उपाध्यक्ष बना दिया गया। ठीक इसके अगले साल उन्हें लैंड रोवर और जगुआर का प्रमुख घोषित कर दिया गया था। 


उनके स्थान पर डेविड स्मिथ को जगुआर और लैंड रोवर की इकाई का सीईओ नियुक्त किया जाएगा। 26 मार्च को टाटा की ओर से जगुआर और लैंड रोवर के अधिग्रहण की घोषणा की गई थी और अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया इस वर्ष की दूसरी तिमाही तक पूरी कर ली जाएगी।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement