facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

भारत-यूएई व्यापार समझौता एक मर्ह से हो सकता है लागू

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:30 PM IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस वर्ष एक मई से लागू हो सकता है। इस समझौते के तहत कपड़ा, कृषि, सूखे मेवे, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों के 6,090 सामानों के घरेलू निर्यातकों को यूएई के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। भारत और यूएई ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर फरवरी में हस्ताक्षर किए थे। इसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में मौजूदा 60 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इस समझौते के बारे में विस्तृत जानकारी जारी कर दी गई है और अब हम अपने सभी कागजी काम पूरे करने, सभी सीमा शुल्क अधिसूचनाओं को तेजी से जारी करने का प्रयास कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसे एक मई, 2022 तक शुरू किया जा सकता है।’ गोयल ने यहां दुबई एक्सपो में कहा, ‘वर्तमान में हम यूएई को लगभग 26 अरब डॉलर के सामान का निर्यात कर रहे हैं। इसमें से लगभग 90 प्रतिशत वस्तुओं पर पहले ही दिन सीमा शुल्क समाप्त हो जाएगा।’    

Advertisement
First Published - March 27, 2022 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement