facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

सौर हरित ग्रिड पहल शुरू करेंगे भारत और ब्रिटेन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:51 PM IST

भारत और ब्रिटेन अपनी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) भागीदारी को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र के सीओपी-26 (क्लामेट चेंज कॉन्फ्रेंसेज ऑफ पार्टी) जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देश एक नई हरित ग्रिड पहल को शुरू करेंगे, जिसे जरिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों को जोड़ा जाएगा। नई वैश्विक हरित ग्रिड पहल- वन सन वन वल्र्ड वन ग्रिड (जीजीआई-ओएसओडब्ल्यूओजी) आईएसए के ओएसओडब्ल्यूओजी बहुपक्षीय अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा ढांचे को तेजी से जोडऩा है।
ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति (बीईआईएस) विभाग ने इस संयुक्त परियोजना के बारे में कहा, यह पहल राष्ट्रीय सरकारों, वित्तीय संगठनों तथा बिजली प्रणाली परिचालकों के अंतरराष्ट्रीय गठबंधन को साथ लाएगी। इससे सुरक्षित, विश्वसनीय और सस्ती बिजली के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नए बुनियादी ढांचे के निर्माण को तेज किया जा सकेगा। इनमें आधुनिक, लचीले ग्रिड, चार्जिंग प्वाइंट और बिजली इंटरकनेक्टर शामिल हैं।
आईएसए ने हाल में अपने सदस्य देशों के बीच 1,000 अरब डॉलर का वैश्विक निवेश जुटाने के लिए ब्लूमबर्ग फिलेन्थ्रैपी के साथ भागीदारी की है।  दोनों संगठनों ने विश्व संसाधन संस्थान  के साथ मिलकर सौर निवेश कार्वाई एजेंडा तथा सौर निवेश रूपरेखा परकाम करने का फैसला किया है।     

Advertisement
First Published - October 31, 2021 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement