facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

कई देश के उद्योग मंत्रियों से मिलेंगे गोयल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:20 AM IST

इटली के सोरेंटो शहर में जी-20 की मंत्रिस्तरीय बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, ब्राजील, चीन, यूरोपीय संघ के साथ अन्य देशों के उद्योग मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। बातचीत में इन देशों के  साथ कारोबार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
बुधवार को सोरेंटो में जी-20 के मंत्री अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बातचीत के लिए बैठक करेंगे।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि गोयल ब्रिटेन, इंडोनेशिया, कनाडा और मैक्सिको के वाणिज्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे, साथ ही विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो इवेला से भी मिलेंगे। बुधवार को गोयल एक सत्र को भी संबोधित करेंगे।
यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है, जब ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत मुक्त व्यापार समझौते करने की कवायद कर रहा है। इसके अलावा भारत ने चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के निर्यात का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, साथ ही अगले वित्त वर्ष में 450 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य है। उपरोक्त उल्लिखित अधिकारी ने कहा, ‘इस बैठक का अन्य मकसद यह बताना होगा कि भारत तेजी से उभरता और बहुत विश्वसनीय वैश्विक कारोबारी साझेदार है, जहां तेज आपूर्ति शृंखला बनी है। साथ ही भारत अन्य देशों से निवेश का भी अनुरोध करेगा।’
उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में गोयल कोविड-19 टीके को कारोबार संबंधी बौद्धिक संपदा अधिकार (ट्र्प्सि) के मसले को भी उठाएंगे।
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और भारत ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव पेश कर ट्रिप्स समझौते की कुछ धाराओं से छूट दिए जाने की मांग की थी, जिमें कॉपीराइट, पेटेंट शामिल है। इसका मकसद खासकर कम और मध्य आयवर्ग वाले देशों तक कोविड-19 के टीके की पहुंच सुनिश्चित करना था।

Advertisement
First Published - October 11, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement