facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

‘आतंकवाद की ओर से आंखें  न मूंदें वैश्विक नेता’- मोदी

Advertisement

जी-7 संपर्क सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ हमला प्रत्येक भारतीय की आत्मा, पहचान और गरिमा पर सीधा हमला था।

Last Updated- June 18, 2025 | 11:36 PM IST
PM Modi at G7 summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 नेताओं से कहा कि भारत का पड़ोस आतंकवाद का प्रजनन स्थल बन गया है और इस चुनौती की ओर से आंखें मूंदना मानवता के साथ विश्वासघात होगा और उन्होंने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां जी-7 संपर्क सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ हमला प्रत्येक भारतीय की आत्मा, पहचान और गरिमा पर सीधा हमला था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले किसी भी देश को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उसे इसकी कीमत चुकानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए, तथा उन्होंने सवाल किया कि क्या आतंक फैलाने वालों और इससे पीड़ित लोगों को एक ही तराजू पर तौला जाना चाहिए।    मोदी मंगलवार को ऊर्जा सुरक्षा पर जी7 संपर्क सत्र को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने वाले सभी देशों के विरोध में खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता जरूरी है।’ उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्यवश, हमारा अपना पड़ोस आतंकवाद का प्रजनन स्थल बन गया है।’

क्रोएशिया पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने विशेष सम्मान प्रदर्शित करते हुए हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में कनाडा से यहां पहुंचे। कनाडा में प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विश्व के कई नेताओं से बातचीत की।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement