facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

भारत आएं वैश्विक निवेशक : मोदी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:36 AM IST

कोविड-19 संक्रमण के दूसरे लहर की भयावहता से उबरने की कोशिशों में जुटे भारत के प्रयासों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे में सुधार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के काम को हमारी भावी चुनौतियों के केंद्र में रखने की जरूरत है। देश की आर्थिक वृद्धि दर को मजबूती के साथ उच्च स्तर पर बनाए रखने के उद्येश्य से सरकार लगातार सुधारों पर जोर दे रही है। मोदी ने भारत को सबसे बड़े स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्रों में एक बताया और वैश्विक निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।  
स्टार्ट-अप क्षेत्र पर केंद्रित विवाटेक सम्मेलन के पांचवें संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और फ्रांस व्यापक विषयों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं और यह समय की जरूरत है कि दोनों कि देश इस साझेदारी को आगे जारी रखें। उन्होंने कहा कि कोविड के 2 टीके भारत में बनाए गए हैं तथा कुछ और टीकों के विकास एवं परीक्षण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘पिछले एक साल से हमने विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं का अनुभव किया है। अभी भी इसका काफी प्रभाव है। लेकिन हमें इससे निराश नहीं होना है।’ महामारी के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आई बाधाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘इसके बजाय हमें इन्हें दुरुस्त और तैयार करने की जरूरत है।’
उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने खान से लेकर अंतरिक्ष तक और बैंकिंग से लेकर परमाणु ऊर्जा तक सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दर्शाता है कि महामारी के दौर में भी भारत अनुकूलनशील और कुशलता से आगे बढ़ा है।’
उन्होंने कहा कि भारत नवाचारों और निवेशकों को उनके अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराता है। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रतिभा, बाजार, पूंजी, परिवेश और खुलेपन की संस्कृति- इन 5 स्तंभों के आधार पर दुनिया को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं।’
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ओर विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री और सांसद भी इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में ऐपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक, फेसबुक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क  जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रेड स्मिथ सहित कॉर्पोरेट जगत की अन्य जान-मानी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। विवाटेक यूरोप का सबसे बड़ा डिजिटल और स्टार्टअप कार्यक्रम है और 2016 से हर साल पेरिस में इसका आयोजन किया जाता रहा है। विज्ञापन और मार्केटिंग जगत की प्रमुख कंपनी पब्लिसीज ग्रुप और फ्रांस के अग्रणी मीडिया समूह लेस इकोज की ओर से संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जाता है।

Advertisement
First Published - June 16, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement