facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

अमेरिका यात्रा पर विदेशमंत्री, BTA-आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

Advertisement

जयशंकर क्वाड फॉरेन मिनिस्टर्स मीटिंग  के अगले चरण में भाग लेंगे, जो 1 जुलाई 2025 को होने वाली है।

Last Updated- June 30, 2025 | 11:13 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

विदेश मंत्रालय ने रविवार की देर शाम कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका के लिए रवाना हुए। जयशंकर की यात्रा द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भारत-अमेरिका की बातचीत और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर नई दिल्ली की नाराजगी के संदर्भ में हो रही है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को कम करने के लिए उन्होंने मध्यस्थता की थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर क्वाड फॉरेन मिनिस्टर्स मीटिंग  के अगले चरण में भाग लेंगे, जो 1 जुलाई 2025 को होने वाली है। मंत्रालय ने कहा कि क्वाड फॉरेन मिनिस्टर्स पिछली बैठक के दौरान हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे, जो इस साल 21 जनवरी को वाशिंगटन में हुई थी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और विभिन्न क्वाड इनिशिएटिव पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसकी मेजबानी भारत करेगा।  मंत्रियों से मुक्त और खुले हिंद प्रशांत के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नए प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।

जयशंकर सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनी दुनिया भर में जघन्य आतंकवादी कृत्यों के विनाशकारी टोल और आतंकवाद का मुकाबला करने के कदमों पर प्रकाश डालेगी।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement