facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

यूरोप के 50 नेता स्पेन में एक बैठक में यूक्रेन के लिए अपने समर्थन पर जोर देंगे

Advertisement

अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों के भीतर आंतरिक कलह के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दृढ़ विरोध में दरारें दिखाई दी हैं।

Last Updated- October 05, 2023 | 6:32 PM IST
Zelenskky

स्पेन के ग्रेनाडा में लगभग 50 यूरोपीय नेता गुरुवार को इस बात पर जोर देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं कि वे यूक्रेन के साथ खड़े हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन को समर्थन देने का पश्चिमी संकल्प कुछ हद तक कमजोर दिखाई दे रहा है।

जेलेंस्की यूरोपीय राजनीतिक समुदाय मंच की बैठक में मौजूद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) मंच की बैठक में मौजूद हैं। मंच का गठन फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर किया गया था, जिसने महाद्वीप के राजनीतिक एजेंडे को काफी हद तक बदल दिया और महाद्वीप में शांति एवं स्थिरता पर लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं को मूल रूप से कमजोर कर दिया था।

Also read: भारत ने ब्राजील के उद्योगों को अपनी बढ़ती सप्लाई चेन का हिस्सा बनने के लिए किया आमंत्रित

ग्रेनाडा में नेता यूक्रेन के साथ एकजुट

राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य समर्थन के बावजूद, यूक्रेन क्षेत्र को रूसियों के आक्रमण से मुक्त कराने की कोशिश गतिरोध की स्थिति में है। इस बीच, अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों के भीतर आंतरिक कलह के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दृढ़ विरोध में दरारें दिखाई दी हैं।

ग्रेनाडा में नेता हालांकि इस बात पर ज़ोर देना चाहते हैं कि वे यूक्रेन के साथ एकजुट हैं और यूरोपीय नेता व्यक्तिगत रूप से जेलेंस्की को यह संदेश देंगे, जो गुरुवार को यहां पहुंचे।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 6:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement