facebookmetapixel
Advertisement
India-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधान

दिल्ली की सीमाएं सील, लंबा जाम

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:20 PM IST

कोरोनावायरस प्रकोप की रोकथाम के मद्देनजर दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण मंगलवार को अपने काम पर जाने वाले सैकडों लोग और इलाज कराने के लिए जाने वाले लोग भारी संख्या में सीमाओं पर घंटों फंसे रहे। ऐसे में दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम लगने के कारण वैध ई-पास वाले वाहन भी फंसने को मजबूर हो गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई लोग पुलिस से दिल्ली में प्रवेश नहीं करने के कारणों को लेकर सवाल करते देखे गए। पुलिस ने कहा कि वह केवल दिल्ली के निवासियों और सरकार द्वारा वैध पहचान पत्र धारकों को ही दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दे सकते हैं।

 
अदालत में याचिका
दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक जनहित याचिका दायर कर दिल्ली की सील सीमाओं को तत्काल खोलने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है ताकि एनसीआर और अन्य राज्यों के लोग राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के अस्पतालों में अपना इलाज करा सकें। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में काम करने वाले और नोएडा और गुरुग्राम या अन्य राज्यों में रहने वाले लोग एम्स जैसे केंद्र सरकार के अस्पतालों में इलाज कराने के अधिकार से वंचित हुए हैं।

 

Advertisement
First Published - June 2, 2020 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement