facebookmetapixel
Advertisement
नए ई-कॉमर्स नियमों से बदल जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा तरीका, लेकिन आपके लिए क्या बदलेगा?निवेश घटने के बावजूद क्यों मजबूत है हाइब्रिड फंड्स का आउटलुक? किस कैटेगरी में दिख सकती है तेजीप्रणव कंस्ट्रक्शंस IPO ने मचाया धमाल! 121 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले 36% प्रीमियमNSE की लिस्टिंग से BSE को भी होगा फायदा? ब्रोकरेज का दिलचस्प हिसाबHDFC Bank को जल्द मिल सकता है नया CEO! RBI को भेजे 2 नाम, जेफरीज को शेयर में 24% तेजी की उम्मीद60 साल से पहले भी बंद कर सकते हैं अटल पेंशन योजना खाता, जानें निकासी के नियमसोलर ग्रुप का दक्षिण अफ्रीका में बड़ा दांव, ₹12,951 करोड़ में ओम्निया होल्डिंग्स को खरीदने की तैयारीचीन से डिफेंस टेक्नोलॉजी में कितना पीछे है भारत? 13 गुना खर्च का अंतर, पनडुब्बियों से फाइटर जेट तक देखें मुकाबलासऊदी अरब की बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, जल्द शुरू नहीं हुई तो दुनिया की 4% सप्लाई पर खतराDefence Sector के 9 शेयरों पर ब्रोकरेज की राय, इन 4 में दिखा सबसे ज्यादा दम; 35% तक तेजी के अनुमान

China के तटरक्षक ने फिलीपीन के जहाज पर पानी की बौछार की : फिलिपीन

Advertisement

चीन और फिलीपीन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है और इन घटनाओं ने सशस्त्र संघर्ष की आशंकाओं को जन्म दिया है।

Last Updated- December 10, 2023 | 6:49 PM IST

चीनी तटरक्षक ने रविवार को दक्षिण चीन सागर के विवादित शोल क्षेत्र में फिलीपीन के जहाजों पर पानी की बौछारें कीं और उनमें से एक जहाज को टक्कर मार दी, जिससे जहाज के इंजन को गंभीर क्षति पहुंची है और फिलीपीन के चालक दल के जीवन को खतरा उत्पन्न हुआ। फिलीपीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अ

धिकारियों ने दावा किया कि चीन ने एक दिन पहले भी इसी तरह के एक विवादित शोल में इसी तरह की हरकत की थी। फिलीपीन और उसके संधि सहयोगी अमेरिका ने तुरंत दूसरे थॉमस शोल के पास नवीनतम टकराव की निंदा की।

दो फिलीपीन नौसेना संचालित आपूर्ति नौकाएं और दो फिलीपीन तट रक्षक एस्कॉर्ट जहाज लंबे समय तक तैनात फिलीपीन बलों को भोजन एवं अन्य आपूर्ति के लिए रवाना हुए थे। यहां नौसेना का जहाज फंसा हुआ है जो क्षेत्रीय चौकी के रूप में कार्य करता है।

इस सीमा विवाद के मामले से निपटने वाले फिलीपीन सरकार के कार्यबल ने कहा, ‘‘हम एक बार फिर वैध और नियमित फिलीपीन आपूर्ति मिशन के खिलाफ चीन के नवीनतम अकारण कृत्य और खतरनाक युद्धाभ्यास की निंदा करते हैं, जिसने शोल में हमारे लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है।’’

मनीला में अमेरिकी राजदूत मैरीके कार्लसन ने कहा कि उनका देश ‘फिलीपीन के साथ खड़ा है और फिलीपीन के जहाजों के खिलाफ चीन की बार-बार अवैध और खतरनाक कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करता है।’’

चीनी तट रक्षक ने कहा कि उसने रविवार को दो फिलीपीन तट रक्षक जहाजों के खिलाफ ‘कानून और नियमों के अनुसार नियंत्रण लागू किया’ जिसमें एक आधिकारिक जहाज और एक आपूर्ति जहाज शामिल था, जो निर्माण सामग्री को सेकेंड थॉमस शोल तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। चीन ने बयान में उठाए गए कदमों का कोई विवरण नहीं दिया लेकिन कहा कि फिलीपीन की कार्रवाई ने ‘चीन की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन किया है।’

चीनी तटरक्षक के प्रवक्ता गन यू ने चीन की कार्रवाई को ‘उचित, कानूनी और पेशेवर’ बताया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। दोनों देश विवादित क्षेत्र पर अपना- अपना दावा करते हैं और अपने इसी प्रयास के तहत चीनी जहाजों ने विवादित क्षेत्र में फिलीपीन की आपूर्ति नौकाओं का आवागमन रोक दिया है।

चीन और फिलीपीन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है और इन घटनाओं ने सशस्त्र संघर्ष की आशंकाओं को जन्म दिया है।

अमेरिका ने फिलीपीन के सुरक्षा बलों पर सशस्त्र हमले की स्थिति में अपने संधि सहयोगी देश की रक्षा करने की रक्षा का संकल्प जताया है। शनिवार के टकराव में चीनी तट रक्षक और उसके साथ आए जहाजों ने फिलीपीन के तीन मत्स्य पालन जहाजों पर पानी की बौछारें भी कीं, ताकि उन्हें उत्तर-पश्चिमी फिलीपींस के विवादित जल क्षेत्र में स्कारबोरो शोल के पास जाने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि उस हमले से फिलीपीन ब्यूरो ऑफ फिशरीज एंड एक्वाटिक रिसोर्सेज के तीन जहाजों में से एक के संचार और नेविगेशन उपकरण को ‘‘गंभीर क्षति’’ हुई। फिलीपीन, अमेरिका और जापान ने इसकी निंदा की।

क्षेत्रीय विवाद के मामलों से निपटने वाले फिलीपीन सरकार के एक कार्य बल ने शनिवार को कहा, ‘‘हम मांग करते हैं चीनी सरकार इन आक्रामक गतिविधियों को रोकने और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई करे और फिलीपीन की संप्रभुता का उल्लंघन करेने वाले एवं देश के मछुआरों के जीवन और आजीविका को खतरे में डालने वाले कार्यों से दूर रहे।’’

Advertisement
First Published - December 10, 2023 | 6:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement