facebookmetapixel
Advertisement
UN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

LAC समझौते पर भारत से मिलकर करेंगे काम, दोनों पक्ष ‘प्रासंगिक मामलों’ पर एक समाधान पर पहुंच गए हैं: चीन

Advertisement

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि फिलहाल हम विश्वास बहाली के प्रयास कर रहे हैं और इसे हासिल करने के लिए दोनों पक्षों को एक दूसरे को आश्वस्त करना होगा।

Last Updated- October 22, 2024 | 10:10 PM IST
India-China LAC Standoff: China confirms agreement to end standoff in Eastern Ladakh चीन ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध समाप्त करने संबंधी समझौता होने की पुष्टि की

चीन ने पूर्वी लद्दाख में उसकी और भारत की सेनाओं के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए भारत के साथ समझौता होने की पुष्टि की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को कहा, ‘भारत और चीन दोनों देशों की सीमा से संबंधित मुद्दों पर राजनयिक और सैन्य माध्यमों के जरिये निकट संपर्क में रहे हैं। अब दोनों पक्ष ‘प्रासंगिक मामलों’ पर एक समाधान पर पहुंच गए हैं।

इस समझौते के एक दिन बाद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि फिलहाल हम विश्वास बहाली के प्रयास कर रहे हैं और इसे हासिल करने के लिए दोनों पक्षों को एक दूसरे को आश्वस्त करना होगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जियान ने कहा कि चीन इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा, लेकिन उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा, ‘जहां तक हमारा सवाल है, तो हम अप्रैल 2020 की यथास्थिति पर वापस जाना चाहते हैं। इसके बाद, हम सैनिकों को हटाने और वास्तविक नियंत्रण रेखा के सामान्य प्रबंधन पर गौर करेंगे। एलएसी का यह सामान्य प्रबंधन सिर्फ वहां से शुरू नहीं होगा। यह चरणबद्ध तरीके से होता है।’

नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कहा कि नौसेना बल यह जानकर खुश है कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त करने के समझौते पर पहुंच गए हैं।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 10:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement