facebookmetapixel
Advertisement
Q4 Results: ITC का शुद्ध लाभ बढ़ा, जानें नायिका, मैक्स हेल्थकेयर समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEditorial: नॉर्डिक देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारीबैंक बोर्ड बैठकों में अहम मुद्दों पर ध्यान नहीं, क्यों जरूरी है गवर्नेंस में बड़ा बदलाव?भारत में तेजी से बदलते रोजगार परिदृश्य पर नीति निर्माताओं को देना होगा ध्यानIPO और Relisted Shares के नियम बदलने की तैयारी, SEBI ने प्राइस डिस्कवरी में बड़े बदलाव सुझाएGift City में एंट्री करेगी QRT, भारत में बढ़ेगी हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग की रफ्तारपरिचालन के मोर्चे पर ओला इलेक्ट्रिक को बढ़त, लेकिन रिकवरी की रफ्तार पर अब भी विश्लेषकों को संशयGold-Silver Price: चांदी में 5,000 रुपये की उछाल, सोना भी मजबूतNCDEX के रेनफॉल फ्यूचर को अदालत में चुनौती देगी स्काईमेट9 दिन बाद संभला रुपया, RBI के दखल और कच्चे तेल में नरमी से मिली बड़ी राहत

सीमा पर सैनिक बढ़ाने से कम नहीं होगा तनाव : चीन

Advertisement

भारत ने पश्चिमी सीमा पर तैनात अपने 10,000 सैनिकों को हटाकर चीन के साथ लगती विवादित सीमा पर तैनात करने का फैसला लिया है।

Last Updated- March 08, 2024 | 11:42 PM IST
China India

­चीन का मानना है कि सीमा पर भारत के सैनिकों की संख्या बढ़ाने के कदम से तनाव कम नहीं होगा। चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत ने पश्चिमी सीमा पर तैनात अपने 10,000 सैनिकों को हटाकर चीन के साथ लगती विवादित सीमा पर तैनात करने का फैसला लिया है। सीमा पर तनाव कम करने के लिए पूर्व में दोनों देश राजनयिक और सैन्य माध्यमों से वार्ता जारी रखने के लिए सहमत हुए थे। हाल ही में इस संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई है।

भारतीय मीडिया में ऐसी रिपोर्टें छपी हैं कि भारत ने 10,000 सैनिकों को पश्चिमी सीमा से हटाकर हिमाचल और उत्तराखंड में 532 किलोमीटर लंबी चीन से लगती विवादित सीमा पर तैनात किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन सीमाई क्षेत्र में भारत के साथ शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करना चाहता है।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement