facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसOpening Bell: सेंसेक्स 200 अंक फिसला, Nifty 24,250 के नीचे; Smallcap-Midcap में मिला-जुला कारोबारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएं

इस्लामाबाद पुलिस को रोकने के आरोप में इमरान खान और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

खान और उनकी पार्टी के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सोमवार को रेस कोर्स पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) नदीम ताहिर की शिकायत पर दर्ज किया गया

Last Updated- March 07, 2023 | 10:40 AM IST
इमरान खान और कुरैशी को हाई-प्रोफाइल कैदी का दर्जा, जेल में करना होगा काम , Pakistan: Imran Khan and Qureshi given the status of high-profile prisoners, will have to work in jail

इस्लामाबाद पुलिस ने सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान और उनकी पार्टी के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ तोशाखाना मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों को अदालती आदेश को लागू करने से रोकने करने के लिए मामला दर्ज किया।

इस्लामाबाद पुलिस की एक टीम रविवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में गिरफ्तार करने के लिए उनके लाहौर आवास पर पहुंची, लेकिन टीम इस आश्वासन के बाद वापस लौट गई कि वह (इमरान खान) सात मार्च को अदालत में पेश होंगे।

लाहौर में खान के जमां पार्क आवास के बाहर पुलिस को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।

खान (70) तोशाखाना (सरकारी खजाना) से रियायती मूल्य पर प्रधानमंत्री के रूप में प्राप्त एक महंगी ‘ग्रैफ’ कलाई घड़ी सहित अन्य उपहार लाभ के लिए बेचने को लेकर निशाने पर रहे हैं।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के मुताबिक, खान और उनकी पार्टी के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सोमवार को रेस कोर्स पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) नदीम ताहिर की शिकायत पर दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement