facebookmetapixel
Advertisement
India-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधान

पाकिस्तान में जमाखोरों के खिलाफ मुहिम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:40 AM IST

पाकिस्तान सरकार की एजेंसियों ने गेहूं की जमाखोरी के बारे में सूचना देने पर इनाम देने की घोषणा की है।


पाकिस्तान सरकार कीमतों को काबू में करने की कवायद में लगी है जबकि आपूर्ति में दिक्कत की वजह से उसकी कोशिशें कामयाब नहीं होती दिख रही हैं।  विश्व खाद्य संकट के बीच देश में भी खाद्यान्न संकट गहरा रहा है औै ऐसे में सभी देश अपने अपने तरीके से खाद्य पदार्थों की कीमतों को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान में बड़े पैताने पर जमाखोर मौजूद हैं। उनकी जमाखोरी का आलम यह है कि बाजार में खाद्य पदार्थों की कमी दिखने लगी है। इसके चलते कैबिनेट ने सोमवार को जमाखोरों के बारे में सूचना देने पर ईनाम देने की घोषणा करनी पड़ी। पाकिस्तान में महंगाई दर ने  पिछले 30 सालों का का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 17.2 फीसदी तक पहुंच गई है। इसके चलते आटे के भाव भी आसमान छूने लगे हैं।

पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि जमाखोरों की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है जिसकी वजह से कीमतों में उछाल आ रहा है। इस साल की शुरूआत में सरकारी एजेंसियों ने अर्द्धसैनिक बलों को गेहूं ले जाने वाले ट्रकों की जांच करने का आदेश दिया था। सरकार ने इनाम की राशि के बारे में नहीं बताया है।

Advertisement
First Published - May 19, 2008 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement