facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Bilateral Relations: राजकीय यात्रा पर चीन पहुंचे पुतिन ने की शी चिनफिंग से मुलाकात

Advertisement

शी ने दो दिवसीय यात्रा पर पुतिन का स्वागत करते हुए कहा कि चीन-रूस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाना एक निर्णायक विषय है।

Last Updated- May 16, 2024 | 9:59 PM IST
Vladimir Putin

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध दुनिया के लिए एक स्थिर कारक और अन्य देशों के लिए एक अच्छा उदाहरण बन गए हैं।

सत्ता में पांचवीं बार फिर से चुने जाने के कुछ दिनों बाद पुतिन अपनी पहली विदेश यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। शी ने दो दिवसीय यात्रा पर पुतिन का स्वागत करते हुए कहा कि चीन-रूस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाना एक निर्णायक विषय है।

रूस-यूक्रेन का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा, “यह रिश्ता पड़ोसी देशों के लिए एक-दूसरे के साथ सम्मान और स्पष्टवादिता के साथ व्यवहार करने और दोस्ती तथा पारस्परिक लाभ को आगे बढ़ाने का एक अच्छा उदाहरण बन गया है।” यूक्रेन युद्ध में रूस के प्रति अपना समर्थन वापस लेने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ चीन पर दबाव बना रहे हैं।

शी ने कहा कि वह और पुतिन 40 से अधिक बार मिल चुके हैं जिसमें बातचीत के दौरान रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया है जिससे रिश्तों का मजबूत, स्थिर और सुचारू विकास सुनिश्चित हुआ है। ची ने कहा,” चीन-रूस के आपसी संबंध कड़ी मेहनत से बनाए गए हैं जिन्हें दोनों पक्षों द्वारा संजोने और पोषित करने की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा, “चीन-रूस संबंधों का स्थिर विकास न केवल दोनों देशों और दोनों लोगों के बुनियादी हितों में है बल्कि क्षेत्र और दुनिया भर में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी अनुकूल है।” पुतिन ने अपने भाषण में शी को ‘मेरे प्रिय मित्र’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यह बुनियादी महत्व की बात है कि रूस और चीन के बीच संबंध अवसरवादी नहीं हैं और किसी के खिलाफ निर्देशित नहीं हैं”।

रूसी समाचार एजेंसी तास की एक खबर के अनुसार पुतिन ने कहा, “वैश्विक मामलों में हमारा सहयोग आज अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में मुख्य स्थिर कारकों में से एक के रूप में कार्य करता है।” पुतिन ने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार है।

चीन की आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार पुतिन ने कहा, “हम यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन ऐसी बातचीत में हमारे अलावा भी संघर्ष में शामिल सभी देशों के हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।”

पुतिन ने कहा, “रूस और चीन संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, एससीओ और जी20 में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम ‘बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (बीआरआई)’ की क्षमता को संयोजित करने के लिए यूरेशियन क्षेत्र में एकीकरण प्रक्रियाओं को और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनाने की खातिर दृढ़ हैं।’’

रूसी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि पुतिन एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर आए हैं जिसमें पांच उप प्रधानमंत्री, आर्थिक, राजनयिक और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ-साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग संघीय सेवा के प्रमुख, रूसी रेलवे, रोसतॉम परमाणु ऊर्जा निगम और रोस्कोस्मोस स्टेट कोरपोरेशन फॉर स्पेस एक्टीविटीज के प्रमुख शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 9:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement