facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौका

बाइडन चाहते हैं आपूर्ति श्रृंखला अमेरिका में ही शुरू और खत्म हो : भारत राममूर्ति

Advertisement

राममूर्ति ने कहा कि अब अमेरिका में निवेश करने का ‘‘सबसे अच्छा समय’’ है

Last Updated- April 01, 2023 | 10:06 AM IST
Bharat Ramamurty

कोविड-19 महामारी के दौरान और उसके बाद आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं से सबक सीखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन चाहते हैं कि किसी भी उत्पाद या सेवा के उत्पादन और आपूर्ति की पूरी प्रक्रिया अमेरिका में ही शुरू और खत्म हो। बाइडन के शीर्ष आर्थिक सलाहकार भारत राममूर्ति ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, सेमीकंडक्टर और संबंधित उद्योगों जैसे अहम क्षेत्रों में अमेरिका की विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने पर गौर कर रहा है।

भारतीय-अमेरिकी भारत राममूर्ति ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने उन कंपनियों के लिए अमेरिका को एक अच्छा निवेश गंतव्य बनाने की कोशिश की है, जिनके पास यह चुनने का विकल्प रहता है कि वे अपना पैसा कहां लगाएं। हम न केवल दुनिया के सबसे प्रशिक्षित कार्यबल और अत्यधिक विश्वसनीय कानूनी प्रणाली की पेशकश कर रहे हैं, बल्कि अमेरिका में उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए बड़ा प्रलोभन भी दे रहे हैं।’’

राममूर्ति ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने स्पष्ट किया है कि इससे हमारी चुनौतियां कम होंगी। हमने महामारी के दौरान देखा कि जब आप चीन या दक्षिण-पूर्व एशिया या दुनिया में कहीं भी बने उत्पादों पर निर्भर होते हैं, तो अगर उस देश में बाधा आती है या अंतरराष्ट्रीय नौवहन में बाधा आती है, तो हमें वे उत्पाद नहीं मिल पाते, जिनकी हमें जरूरत है।’’

राममूर्ति ने कहा कि अब अमेरिका में निवेश करने का ‘‘सबसे अच्छा समय’’ है।

बोइंग-एअर इंडिया सौदे से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के ‘‘बेहद करीबी’’ संबंध हैं।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement