facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

यूक्रेन पर हमला ना करे रूस तो पुतिन संग बैठक कर सकते हैं बाइडन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:08 PM IST

व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस अगर यूक्रेन पर हमला नहीं करे तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ ‘सैद्धांतिक रूप से’ बैठक करने को तैयार हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मध्यस्थता से यह स्थिति बनी है। अमेरिका ने लगातार आगाह किया है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है और रूस के ऐसा करने पर उस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी है। रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के अमेरिकी दावों को खारिज किया है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि हम हमला शुरू होने के क्षण तक कूटनीतिक समाधान तलाश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ साकी ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव भी इस सप्ताह यूरोप में मुलाकात कर सकते हैं, बशर्ते रूस सैन्य कार्रवाई की तरफ नहीं बढ़े। साकी ने एक बयान में कहा, ‘अगर बैठक के बाद हमला नहीं हो तो राष्ट्रपति बाइडन रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ सैद्धांतिक रूप से बैठक करने को तैयार हैं, हम कूटनीतिक रास्ते पर चलने को हमेशा तैयार हैं।’ साकी ने कहा कि बाइडन ने मैक्रों से रविवार को बात की थी और दोनों नेताओं ने यूक्रेन की सीमाओं पर रूस के सैनिकों की तैनाती के जवाब में कूटनीतिक और प्रतिरोधात्मक प्रयासों पर चर्चा की।
वहीं, राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने बाइडन और पुतिन के साथ वार्ता की और एक बैठक का प्रस्ताव रखा जोकि दोनों नेताओं के बीच होगी। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति बाइडन और राष्ट्रपति पुतिन ने सैद्धांतिक बैठक पर सहमति जताई है। बैठक का सार ब्लिंकन और लावरोव की 24 फरवरी को प्रस्तावित बैठक में तैयार किया जाएगा। बयान में जोर दिया गया कि यह बैठक इसी शर्त पर हो सकती है कि रूस यूक्रेन पर हमला नहीं करे।
रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक की संभावना से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि पुतिन और बाइडन के बीच किसी भी समय फोन पर बातचीत या बैठक को लेकर निर्णय लिया जा सकता है लेकिन इस समय इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने कहा, ‘अगर दोनों देशों के राष्ट्रपतियों को उपयुक्त लगता है तो बैठक संभव है।’ एक अनुमान के अनुसार, यूक्रेन की सीमाओं पर रूस ने अपने 1,50,000 सैनिकों की तैनाती की है, जबकि 30 जनवरी तक वहां एक लाख सैनिक ही थे।    

Advertisement
First Published - February 21, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement