facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

भारत को पर्याप्त कोविड टीके मुहैया कराएगा अमेरिका

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:01 AM IST

अमेेरिका सरकार के एक अधिकारी ने आज कहा कि टीका साझा करने की वैश्विक रणनीति के तहत अमेरिका अपने अतिरिक्त कोविड-19 की टीके की खुराक का ‘पर्याप्त’ हिस्सा भारत के साथ साझा करेगा। बहरहाल अधिकारी ने कहा कि अमेरिका को अभी टीके खुराक की संख्या के बारे में फैसला करना बाकी है कि कितना भारत व अन्य देशों को दिया जाएगा।
ग्लोबल कोविड रिस्पॉन्स ऐंड हेल्थ सिक्योरिटी के समन्वयक गेल ई स्मिथ ने कहा, ‘अभी हम संख्या देने को लेकर सावधानी बरत रहे हैं क्योंकि इस पर काम हो रहा है। मुझे लगता है कि यह पर्याप्त संख्या होगी।’
स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी कुछ योजना है, लेकिन वास्तविक संख्या का निर्धारण सरकार, स्वास्थ्य विशेषत्रों हमारी टीकाकरण योजा की स्थिति और डिलिवरी और कोवैक्स के साथ बातचीत के बाद ही हो सकेगा।’ टीके की किस्म के बारे में संबंधित देशों के साथ बातचीत के बाद ही फैसला किया जाएगा। गुरुवार को अमेरिका सरकार ने कहा था कि  उसकी योजना कोविड-19 का अतिरिक्त टीका साझा करने की है, जिससे वैश्विक रूप से इसे व्यापक तौर पर लगाया जा सके और बीमारी के बोझ से बचा जा सके। उसने कहा था कि कमजोर देशों के साथ इसे साझा करने की बहुत जरूरत है। अमेरिका ने पहले चरण में 2.5 करोड़ टीके की खुराक एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में भेजने की योजना बनाई है। इस 2.5 करोड़ खुराक में से तीन चौथाई हिस्सा कोवैक्स के माध्यम से साझा किया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय टीका साझा कार्यक्रम है। इसमें से  भारत सहित एशिया के चुनिंदा देशों को 70 लाख खुराक मिलेगी।

Advertisement
First Published - June 4, 2021 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement