facebookmetapixel
Advertisement
आसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयानटैक्स की मार से सहमा बाजार! STT बढ़ने से ब्रोकर्स ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घटाया अपना दांवम्यूचुअल फंड में स्मॉलकैप का जलवा: उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क को पछाड़कर निवेशकों को किया मालामाल

अमेरिका: निक्की हेली ने Donald Trump पर ‘अराजकता’ पैदा करने का आरोप लगाया

Advertisement

हेली ने अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना में एक विशाल टाउन हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार के खिलाफ अपनी दलीलें दोहराईं।

Last Updated- November 28, 2023 | 11:56 AM IST
गोपनीय दस्तावेज मामले में ट्रंप के खिलाफ न्यायाधीश ने सुनवाई स्थगित की, Judge adjourns hearing against Trump in confidential documents case
File Photo: Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार एवं भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इस बार चुनाव में जीत के लिए अत्यधिक अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है।

हेली ने अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना में एक विशाल टाउन हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार के खिलाफ अपनी दलीलें दोहराईं। पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रहीं हेली ने सोमवार को अपने प्राइमरी चुनाव अभियान के तहत विशाल भीड़ को संबोधित किया और ट्रंप के साथ मुकाबले में अपने अंतर को पाटने की कोशिश की।

हेली ने पूर्व राष्ट्रपति के बारे में कहा कि उनका मानना है कि ट्रंप ‘‘सही समय पर सही राष्ट्रपति थे’’ लेकिन अब अमेरिका में नयी पीढ़ी के नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनकी कई नीतियों से सहमत हूं लेकिन सच्चाई यह है कि चाहे सही तरीके से या गलत तरीके से, वह जहां रहते हैं अराजकता उनका अनुसरण करती है।’’

हेली ने कहा, ‘‘हमारे देश में बहुत ज्यादा विभाजन है और दुनिया भर में इतने सारे खतरे हैं कि एक बार फिर से अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती है।’’

राज्य के दक्षिणी तट पर स्थित साउथ कैरोलाइना यूनिवर्सिटी में हेली के कार्यक्रम में करीब 2,500 लोगों ने हिस्सा लिया था। आयोजन स्थल में सीट भर जाने के बाद इनमें से करीब आधी संख्या में लोगों ने बाहर स्क्रीन पर उनका कार्यक्रम देखा। भारतवंशी उद्यमी विवेक रामास्वामी के भी इस सप्ताह आयोवा में कई चुनावी कार्यक्रम हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डिसैंटिस शुक्रवार को समूचे साउथ कैरोलाइना में चुनाव प्रचार कार्यक्रम करेंगे।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 11:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement