भारत

UP: वाराणसी और लखनऊ में ‘हर घर सोलर अभियान’ चलाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ और वाराणसी में "हर घर सोलर अभियान" आयोजित करने जा रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 01, 2023 | 8:20 AM IST

उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ और वाराणसी में “हर घर सोलर अभियान” आयोजित करने जा रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत निर्धारित 6000 मेगावाट सोलर रूफटॉप संयंत्र के (आवासीय / व्यावसायिक) लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करना है।

यूपीनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला ने बताया कि ‘हर घर सोलर अभियान’ के अंतर्गत पहला कैम्प लखनऊ के विकास भवन में और वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा।

First Published : October 1, 2023 | 8:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)