facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

Weather Today: तेज हवाओं और बूंदा-बांदी के साथ बदला Delhi-NCR का मौसम

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 11:40 AM IST
Delhi Rain

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और शहर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

अधिकारियों की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी महीने में दिल्ली में औसत अधितम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले 63 वर्षों में फरवरी महीने में राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड किया गया तीसरा सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement