भारत

Weather Forecast: भीषण गर्मी के बीच कैसा रहेगा आज दिल्ली-NCR का मौसम? चेक करें अपडेट

Delhi Weather Update: IMD के अनुसार, दिल्ली में आंधी, धूल भरी आंधी और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 31, 2024 | 11:40 AM IST

Delhi Weather Update: बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने दिल्लीवालों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हालांकि, मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए हल्की बारिश होने और आंधी आने का अनुमान जताया है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आईएमडी के अनुसार, आज दोपहर में आसमान में बादल छाए रह सकते है| विभाग के अनुसार, आज आंधी, धूल भरी आंधी और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कितना रहेगा तामपमान?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 38 फीसदी दर्ज की गई| विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Nautapa 2024: भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार, आखिर नौतपा के दौरान सूर्य क्यों उगलता है आग?

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर में अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर सभी उत्तर-पश्चिमी राज्यों दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा मध्य भारत में भी दिखेगा। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में लोगों को हीटवेव से राहत मिल सकती है।

इसके अलावा, विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चौबीस घंटों में मॉनसून कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश कर सकता है।

समय से पहले मानसून ने दी दस्तक

द​क्षिण-प​श्चिम मॉनसून ने गुरुवार (30 मई) को केरल के तट और पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में दस्तक दे दी है। इसी के साथ जून से सितंबर तक चलने वाले मॉनसून सीजन की शुरुआत हो गई।

केरल में मॉनसून अमूमन 1 जून को आता है तथा अरुणाचल प्रदेश, ​त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, म​णिपुर और असम में यह 5 जून को बरसना शुरू कर देता है। लेकिन इस बार मौसम विभाग ने मॉनसून के लिए अपने पूर्वानुमान में 31 मई की तारीख बताई थी, लेकिन इसने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी।

First Published : May 31, 2024 | 11:29 AM IST