facebookmetapixel
Advertisement
त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन

Valentine’s Day effect: प्यार डिलिवर कर रहा Blinkit, सुबह तक डिलिवर किए 10,000 से अधिक गुलाब

Advertisement

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा के मुताबिक, ब्लिंकिट ने 14 फरवरी को सुबह 10 बजे तक 10,000 से ज्यादा गुलाब के फूल डिलिवर कर दिए थे।

Last Updated- February 14, 2023 | 2:02 PM IST
Valentines Day

देश भर में लोग आज अपने प्रियजनों के साथ वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। अपना प्यार जताने के लिए लोग एक-दूसरे को गिफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड और फूल दे रहे है। सुबह से ही लोगों में वेलेंटाइन डे को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा के एक ट्वीट से पता चलता है कि लोगों में वैलेंटाइन डे को लेकर कितना उत्साह है। आज सुबह से ही ब्लिंकिट लोगों के प्यार को डिलिवर करने के काम में जुटा हुआ है।

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ब्लिंकिट ने 14 फरवरी को सुबह 10 बजे तक 10,000 से अधिक गुलाब के आर्डर डिलिवर किए हैं। इसमें उन 1,200 गुलदस्ते में शामिल गुलाबों को नहीं जोड़ा गया है, जो कंपनी ने अब तक डिलिवर किए हैं।

 

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘10 हजार से अधिक गुलाब, 1200 गुलदस्ते पहले ही डिलिवर किए जा चुके हैं। वेलेंटाइन डे की अच्छी शुरुआत।’

वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। लोग अपना प्यार जताने के लिए फूलों का सहारा लेते है। सदियों से प्यार का प्रतीक गुलाब है, तो ऐसे में सबसे अधिक आर्डर गुलाब के फूल के ही होंगे।

 

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा ने आज सुबह वेलेंटाइन डे पर एक ग्राफ के साथ एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘चॉकलेट प्यार की एक भाषा है।’

इस साल चॉकलेट डे पर, ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा ने खुलासा किया है कि ग्रॉसरी डिलिवरी सेवा ने एक ही दिन में आम तौर पर एक सप्ताह में अधिक चॉकलेट बेची हैं।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement