facebookmetapixel
Advertisement
Trump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंड

सिक्किम टनल हादसा: अब तक 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

Advertisement

समरडुंग, झोलुंगे में एनएचपीसी (NHPC) की 'तीस्ता चरण-छह' जल विद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने से 10 मजदूरों की जान चली गई है

Last Updated- July 21, 2026 | 6:32 PM IST
नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढही, 10 मजदूरों की मौत | फोटो: PTI

सिक्किम के झोलुंगे में एनएचपीसी (NHPC) की ‘तीस्ता चरण-छह’ पन बिजली परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने से 10 मजदूरों की जान चली गई है। घटना सोमवार की है, जब भूस्खलन के कारण सुरंग का प्रवेश द्वार अचानक बंद हो गया।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि सोमवार को एडीआईटी-तीन सुरंग के अचानक ढहने से अंदर काम कर रहे करीब 25 लोग फंस गए थे। भूस्खलन के कारण सुरंग का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। नामची जिला प्रशासन के अनुसार, बचाव कार्य अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बचाव कार्य में गैस रिसाव की चुनौती

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान अत्यंत जटिल बना हुआ है। सुरंग के भीतर गैस के रिसाव की आशंका है, जिससे राहत कार्य में जुटे कई बचावकर्मी बेहोश हो गए और उन्हें चक्कर आने की समस्या हुई।

Also Read:…और बदल गई सिक्किम की तकदीर

माना जा रहा है कि गैस का यह रिसाव भूमिगत परतों या क्षतिग्रस्त चट्टानी संरचनाओं में प्राकृतिक रूप से हो रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें पूरी सावधानी के साथ फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

मृतकों की पहचान और सहायता

मंगलवार सुबह तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से चार मृतक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के, जबकि लोग असम, पंजाब, उत्तराखंड और नामची के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री तमांग ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री तमांग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने बचाव कार्यों की समीक्षा की और केंद्र की ओर से सिक्किम को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को बचाव कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि राहत और बचाव कार्य के दौरान सुरक्षा के उच्चतम मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि आगे कोई और हादसा न हो।

Advertisement
First Published - July 21, 2026 | 5:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement