facebookmetapixel
Budget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलाव

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट पर समझौता होगा फाइनल, CM मोहन यादव बोले- जल्द होगी बैठक

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना से मध्य प्रदेश के 1,23,082 हेक्टेयर क्षेत्र में एवं महाराष्ट्र के 2,34,706 सेक्टर में सिंचाई प्रस्तावित है।

Last Updated- February 07, 2025 | 8:05 PM IST
ताप्ती नदी | फोटो क्रेडिट: Commons

Tapti Basin Mega Recharge Project: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सरकारों के बीच ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज अंतरराज्यीय नदी परियोजना को लेकर बहुत जल्दी समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भोपाल में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक के दौरान इस करार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ताप्ती मेगा रिचार्ज नदी परियोजना के जरिये महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर ताप्ती नदी की तीन धाराएं बनाकर दोनों प्रदेशों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। यादव ने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना को राष्ट्रीय जल परियोजना घोषित कराने के लिए केंद्र सरकार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ताप्ती बेसिन और कन्हान उप कछार में मध्यप्रदेश द्वारा प्रस्तावित कन्हान (जामघाट) बहुउद्देशीय परियोजना में मध्यप्रदेश के जल हितों का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए महाराष्ट्र से निरंतर संवाद कर दोनों परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना में कुल 31.13 टी.एम.सी. जल का उपयोग होगा। इसमें से 11.76 टी.एम.सी मध्यप्रदेश को और 19.36 टी.एम.सी जल महाराष्ट्र राज्य के हिस्से में आएगा। इस परियोजना में प्रस्तावित बांध एवं नहरों से मध्यप्रदेश कुल 3,362 हेक्टेयर भूमि उपयोग में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत कोई गांव प्रभावित नहीं होगा अत: इसमें पुनर्वास की भी आवश्यकता नहीं होगी।

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना के रूप में प्रस्तावित है। इस योजना से मध्य प्रदेश के 1,23,082 हेक्टेयर क्षेत्र में एवं महाराष्ट्र के 2,34,706 सेक्टर में सिंचाई प्रस्तावित है।

First Published - February 7, 2025 | 7:56 PM IST

संबंधित पोस्ट