facebookmetapixel
Advertisement
Weak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसाकच्चे तेल में उतार चढ़ाव, 72 डॉलर के पास टिकी कीमतें; होर्मुज और ट्रंप के बयान पर बाजार की नजरDr Reddy’s को बड़ा झटका! पूरा नहीं होगा Semaglutide उत्पादन लक्ष्यDixon-Vivo JV को सरकार की मंजूरी! भारत में मिलकर बनाएंगे स्मार्टफोन, शेयर में आई जोरदार तेजीHDFC ERGO का बड़ा प्लान! मार्केट शेयर नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर दांव; हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पर रहेगा फोकसमोबाइल, EV और मेडिकल डिवाइस होंगे सस्ते? सरकार ने इन इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर हटा दी कस्टम ड्यूटीNissan की नजर भारतीय बाजार पर, बिक्री बढ़ाने का बड़ा रोडमैपHonda Electric Scooter: इस साल आएगा नया मॉडल, कंपनी का बड़ा ऐलानTCS ने फिर शुरू की बंपर भर्ती! एक तिमाही में 9,279 लोगों को मिली नौकरी

PM नरेंद्र मोदी की यूएई और कतर यात्रा: जानिए 5 बड़ी बातें!

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिवसीय यूएई और कतर यात्रा शुरू की।

Last Updated- February 13, 2024 | 4:58 PM IST
PM Narendra Modi- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Nareandra Modi) ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर (Qatar) की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। वह दोनों देशों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और बुधवार को दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

इससे पहले आज, मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान यूएई और कतर के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट किया था। 2014 में पदभार संभालने के बाद से यह मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की सातवीं यात्रा है।

पिछले महीने के वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में यूएई के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि थे।

पीएम मोदी की यूएई और कतर यात्रा के एजेंडे में पांच बातें इस प्रकार हैं:

1) दोनों देशों के बीच सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा के लिए मोदी अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले एक बयान में, मोदी ने नौ वर्षों के सहयोग के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, भोजन, ऊर्जा और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत और यूएई के बीच मजबूत सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों पर भी जोर दिया था।

Also Read: Ashok Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए, कांग्रेस को लगा झटका

दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन

2) दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद के निमंत्रण पर मोदी बुधवार को दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन से इतर वह शेख मोहम्मद के साथ भी चर्चा करेंगे।

3) अपनी यात्रा के दौरान, मोदी अबू धाबी में BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जो शहर का पहला हिंदू मंदिर है। इस मंदिर को भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच साझा मूल्यों के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम

4) मोदी अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ नामक एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय समुदाय से बात करेंगे। इस कार्यक्रम में 30,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

5) यूएई की अपनी यात्रा के बाद, मोदी बुधवार को कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात करने के लिए दोहा जाएंगे। गौरतलब है कि कथित जासूसी के आरोप में कतर में जेल में बंद सात पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों के भारत लौटने के तुरंत बाद मोदी की कतर यात्रा की घोषणा की गई थी। सरकार के मुताबिक आठवें भारतीय नागरिक को वापस लाने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement