facebookmetapixel
Advertisement
429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकाना

PM मोदी इन्फिनिटी फोरम 2.0 में देंगे संबोधन, IFSCA और गिफ्ट सिटी कर रहे आयोजन

Advertisement

गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Last Updated- December 07, 2023 | 6:09 PM IST
PM Modi
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी कार्यक्रम ‘इन्फिनिटी फोरम’ के दूसरे संस्करण को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) और गिफ्ट सिटी कर रहा है।

पीएमओ ने कहा, ‘‘यह फोरम एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां दुनिया भर से प्रगतिशील विचार, गंभीर समस्याएं, नवीन प्रौद्योगिकियों की तलाश की जाती हैं, उन पर चर्चा की जाती है तथा समाधानों और अवसरों में विकसित की जाती हैं।’’

‘वाइब्रेंट गुजरात’ वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 के पहले इन्फिनिटी फोरम दो का आयोजन किया जा रहा है। गिफ्ट सिटी में आयोजित होने वाला सम्मेलन ‘हाइब्रिड’ स्वरूप का होगा। यानी, इसमें प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन दोनों तरह से शामिल होंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पीएमओ के अनुसार, फोरम में 300 से अधिक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें भारत तथा अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी सहित 20 से अधिक देशों के वैश्विक दर्शकों की मजबूत ऑनलाइन भागीदारी होगी। कार्यक्रम में विदेशी विश्वविद्यालयों के कुलपति और विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 6:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement