facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और मलेशिया के पीएम से की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा

Advertisement

दोनों नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत में मोदी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी बल दिया

Last Updated- March 19, 2026 | 5:32 PM IST
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Haitham bin Tariq) और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और क्षेत्र में तनाव कम करने तथा शांति और स्थिरता बहाल करने पर जोर दिया। दोनों नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत में मोदी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी बल दिया।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ सार्थक बातचीत हुई और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने तनाव कम करने और शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।”

प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा को दोहराया और हजारों लोगों, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, की सुरक्षित वापसी में उसके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत और ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही के पक्षधर हैं।”

Also Read: Crude Oil Outlook: कच्चा तेल 130 डॉलर तक जाएगा या 80 तक गिरेगा? युद्ध के बीच बाजार में दो बड़े संकेत

पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

इब्राहिम के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें और मलेशिया के लोगों को आने वाले त्योहार हरी राया ऐदिलफित्री (Hari Raya Aidilfitri) के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, “हमने पश्चिम एशिया की बेहद चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद व कूटनीति के जरिए तनाव कम करने तथा जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।”

यह ओमान के सुल्तान के साथ अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी बातचीत थी। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कई पड़ोसी देशों पर हमले किए थे।

संघर्ष शुरू होने के बाद से मोदी ने सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), जॉर्डन, इजराइल और ईरान समेत कई वैश्विक नेताओं से भी बातचीत की है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 19, 2026 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement