facebookmetapixel
Advertisement
सेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोरस्थिर कर ढांचे से बढ़ेगा कोयला उत्पादन, निवेश और रोजगार को मिलेगा फायदाअगस्त के पहले पखवाड़े में FPI ने बढ़ाई खरीदारी, वित्तीय शेयरों में ₹6,535 करोड़ का निवेशसात दिन की गिरावट थमी, निफ्टी 154 अंक चढ़ा; अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से बाजार को सहारासुप्रीम कोर्ट ने आरकॉम को हाई कोर्ट जाने को कहा, बैंक गारंटी मामले में दखल से इनकारRBI मिनट्स और महंगे कच्चे तेल से सरकारी बॉन्ड यील्ड में उछाल, अक्टूबर में दर बढ़ने की बढ़ी आशंकाEditorial: अक्टूबर में दरों में बढ़ोतरी का बन सकता है आधार

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, नए एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

अयोध्या में शनिवार सुबह भगवान राम के भक्ति गीत सुनाई दिए जबकि कई मंदिरों में बजने वाली घंटियों और मंत्र उच्चारण की ध्वनि हवाओं में गूंज उठी।

Last Updated- December 30, 2023 | 11:35 AM IST
PM Modi
Representative Image

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अयोध्या आएंगे और इस दौरान वह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन और एक नवनिर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रख सकते हैं।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोदी के स्वागत के लिए अयोध्या को फूलों, भित्ति चित्रों और स्तंभों से सजाया गया है। यहां के प्रमुख स्थानों पर मोदी की तस्वीरों वाले विशाल पोस्टर लगाए गए हैं जबकि पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के बाहर भगवान राम की तस्वीरें लगाई गई हैं। मुख्य शहर से लगभग 15 किमी दूर स्थित हवाईअड्डे से लेकर रामपथ तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अयोध्या में शनिवार सुबह भगवान राम के भक्ति गीत सुनाई दिए जबकि कई मंदिरों में बजने वाली घंटियों और मंत्र उच्चारण की ध्वनि हवाओं में गूंज उठी। अयोध्या के मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सुबह करीब 10.45 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंच सकते हैं।

हवाई अड्डे से वह सीधे अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे और वहां पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह हवाई अड्डे पर लौटेंगे और नवनिर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनका एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।’’ उन्होंने बताया कि रैली में करीब डेढ़ लाख लोग भाग ले सकते हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री अयोध्या से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक के मार्ग पर स्थापित कुल 40 मंचों पर 1,400 से अधिक कलाकार लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सूत्रों ने पहले बताया था कि प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक यात्रा के दौरान रोड शो करेंगे और अयोध्या के लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। मोदी के अयोध्या में करीब तीन घंटे तक रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 30, 2023 | 11:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement