facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Delhi Weather Update: झुलसाती गर्मी के बीच अच्छी खबर, दिल्ली में जून के तीसरे हफ्ते में पहुंच सकता है मानसून

Advertisement

Monsoon Update: मानसून इस बार केरल में 5 दिन पहले, यानी 27 मई को ही पहुंच जाएगा, जबकि आमतौर पर यह 1 जून के आसपास आता है।

Last Updated- May 13, 2025 | 7:45 AM IST
Representative Image

Delhi Weather Update: देशभर में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2025 का मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा और इस बार अच्छी बारिश की संभावना है। अच्छी खबर यह भी है कि मानसून इस बार केरल में 5 दिन पहले, यानी 27 मई को ही पहुंच जाएगा, जबकि आमतौर पर यह 1 जून के आसपास आता है।

केरल में दस्तक के बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में फैल जाएगा और 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेगा। इस दौरान झमाझम बारिश की उम्मीद की जा रही है।

दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री कब?

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस क्षेत्र में मानसून 15 जून से 25 जून के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो:

  • 2024: 28 जून
  • 2023: 25 जून
  • 2022: 30 जून
  • 2021: 10 जुलाई
  • 2020: 25 जून

इस हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि इस बार मानसून दिल्ली में थोड़ा पहले पहुंच सकता है और जून के तीसरे सप्ताह तक बारिश शुरू हो सकती है।

Also Read: इस बार समय से पहले आएगा मॉनसून! 27 मई को केरल में देगा दस्तक

इस बार मानसून केरल में तय समय से पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग के शुरुआती संकेतों के मुताबिक, यदि ऐसा होता है तो दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून 15 जून से 25 जून के बीच किसी भी दिन पहुंच सकता है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब तक मानसून की दिल्ली पहुंचने की कोई पक्की तारीख नहीं बताई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार दिल्ली में मानसून 22 या 23 जून तक भी दस्तक दे सकता है। लेकिन इसकी सटीक भविष्यवाणी के लिए इंतजार किया जा रहा है कि केरल में मानसून कब पहुंचता है। इसके बाद ही उसकी रफ्तार और आगे बढ़ने की दिशा को देखकर दिल्ली पहुंचने का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर जारी, तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Also Read: 2025 में सामान्य से ज्यादा होगी बारिश! महंगाई से मिल सकती है राहत: IMD

मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई तक दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हवाएं भी चलती रहेंगी। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, रात के समय पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान करीब 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में 16 मई को फिर बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को एक बार फिर से इलाके में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, 16 मई को लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके बाद झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत महसूस हो सकती है।

फिलहाल राजधानी में गर्म और उमस भरा मौसम बना हुआ है, लेकिन आगामी बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की भी सलाह दी है।

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 7:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement