facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

Mann Ki Baat: अंतरिक्ष क्षेत्र में 200 से ज्यादा स्टार्टअप, बच्चों में बढ़ी जिज्ञासा- पीएम मोदी ने कहा

Advertisement

शुभांशु की वापसी से उमड़ा गर्व, पीएम मोदी बोले- बच्चों में अंतरिक्ष को लेकर बढ़ी नई लहर

Last Updated- July 27, 2025 | 2:01 PM IST
Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि देश में अंतरिक्ष को लेकर बच्चों के बीच नई जिज्ञासा की लहर चल रही है और आज सिर्फ अंतरिक्ष क्षेत्र में ही 200 से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं।

उन्होंने हाल ही में अंतरिक्ष से लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई और हर किसी का दिल गर्व से भर गया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पांच साल पहले देश में 50 से भी कम अंतरिक्ष स्टार्टअप थे, लेकिन आज यह संख्या 200 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है और ‘वोकल फॉर लोकल’ आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है।

यह भी पढ़ें: बिना किसी रुकावट 6.5% से ज्यादा की ग्रोथ हासिल कर सकता है भारत: RBI MPC सदस्य का दावा

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया जाएगा और इसके आयोजन को लेकर देशवासियों से सुझाव मांगे।

उन्होंने कहा कि रसायन विज्ञान और गणित ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में भारतीय छात्र शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और यह देश के लिए गर्व की बात है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र के 12 मराठा किले अब यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल हो गए हैं, जो देश की वीरता और दूरदर्शिता का प्रतीक हैं।

Advertisement
First Published - July 27, 2025 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement