facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

PM मोदी आज आएंगे मुंबई, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान ठाणे बोरीवली सुरंग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

Last Updated- July 13, 2024 | 9:56 AM IST
PM Modi

PM Modi in Mumbai: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पर नए प्लेटफार्मों और महत्वपूर्ण सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्र के उद्यमों समेत 29,000 करोड़ से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए यानी शनिवार को आएंगे। प्रधानमंत्री 16,600 करोड़ रुपये की ठाणे बोरीवली सुरंग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “गोरेगांव में एनईएससीओ प्रदर्शनी केंद्र में, प्रधान मंत्री सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्र से संबंधित 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।”

ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान ठाणे बोरीवली सुरंग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। ठाणे और बोरीवली के बीच 16,600 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले वाली यह ट्विन ट्यूब सुरंग, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरेगी और बोरीवली की तरफ वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे की तरफ ठाणे घोड़बंदर रोड के बीच सीधा संबंध बनाएगी।

इस परियोजना की कुल लंबाई 11.8 किमी है। इससे ठाणे से बोरीवली तक की यात्रा 12 किमी कम हो जाएगी और यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी।

Advertisement
First Published - July 13, 2024 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement