facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

MP: फ्रांस के साथ समझौते से मध्य प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा ग्लोबल मंच : यादव

Advertisement

मप्र सरकार, फ्रांस और सांस्कृतिक संस्था अलायंस फ्रांसेज डी भोपाल के बीच हुआ त्रिपक्षीय समझौता

Last Updated- June 13, 2025 | 4:51 PM IST
MP France cultural agreement
फ्रांस और मध्य प्रदेश सरकार के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

फ्रांस और मध्य प्रदेश सरकार के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ, मप्र सरकार के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला और अलायंस फ्रांसेज डी भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने हस्ताक्षर किए।

भारत और फ्रांस के रिश्ते हमेशा से अच्छे

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘भारत और फ्रांस के रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के बाद यह और प्रगाढ़ हुए हैं। मध्य प्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक संबंधों के लिए भी तत्पर है।’ यादव ने उम्मीद जताई कि यह समझौता ज्ञापन मध्यप्रदेश को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी बल्कि एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दूरदृष्टि को साकार करता है। उन्होंने कहा कि इससे देश के कलाकारों को वैश्विक मंच मिलेगा और फ्रांस तथा यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Also read: MP: दिग्विजय के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

MP की संस्कृति को मिलेगा ग्लोबल मंच

भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने इस साझेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘हमें मध्य प्रदेश सरकार के साथ इस अहम सहयोग को लेकर बहुत अधिक प्रसन्नता है। फ्रांस मुख्य रूप से पर्यटन, सुरक्षा, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है। यह समझौता दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा। इससे कला, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर तैयार होंगे।

इस समझौते के अंतर्गत प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया जाएगा। इसमें कला उत्सव, संगीत, नृत्य, प्रदर्शनियां, फिल्म स्क्रीनिंग, खानपान और संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम आदि शामिल होंगे। इसके अलावा हर वर्ष एक इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर भी तैयार किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement