facebookmetapixel
₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी

IRCTC की ई-टिकट बुकिंग 2 घंटे तक रही बाधित, अब कर सकेंगे बुक

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वेबसाइट डाउन हो गई, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Last Updated- November 23, 2023 | 5:28 PM IST
IRCRC Net profit up 2% to ₹284 crore, revenue up 19% YoY; dividend declared IRCTC Q4 Results 2024: 2 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, रेवेन्यू में 19% का इजाफा; डिविडेंड का भी ऐलान

IRCTC का ई-टिकट बुकिंग पोर्टल तकनीकी समस्याओं के कारण अस्थायी रूप से बंद हो गया। हालांकि, यह अब ठीक से काम कर रहा है, IRCTC ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वेबसाइट डाउन हो गई, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर 1:55 बजे IRCTC ने कहा कि वेबसाइट ठीक काम कर रही है।

IRCTC के एक आधिकारिक बयान में, प्लेटफ़ॉर्म ने कहा कि मेंटिनेस एक्टिविटी के कारण ई-टिकटिंग सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्घ नहीं थीं। बयान में यात्रियों को टिकट रद्द कराने या टिकट जमा रसीद (टीडीआर) दाखिल करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पता भी दिया गया।

हालांकि, यात्रियों ने पेमेंट फेलियर से लेकर तत्काल विंडो एक्सेस करने में कठिनाइयों का हवाला देते हुए अपनी असुविधाएं बताईं। एक ट्विटर यूजर ने कहा, “पेज सुबह 10 बजे से तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है। 1. पेमेंट नहीं हो पा रहा 2. पेमेंट ड्रॉप हो जा रहा है 3. पेमेंट कटने के बाद, IRCTC दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट करता है, लेकिन एरर दिखाने लगता है।

एक अन्य यूजर ने मेंटिनेंस के दौरान साइट के बंद होने पर चिंता जताई। यूजर ने एक्स पर लिखा, “साइट रात 11:30 बजे से 12:30 बजे तक बंद रहती है। यह चिंता की बात है कि आईआरसीटीसी साइट रोजाना मेंटिनेंस के बाद बंद हो जाती है।”

एक तीसरे यूजर ने सहायता की अपील करते हुए कहा, “प्डीयर @RailMinIndia, कृपया मेरी समस्या का समाधान करें। मुझे अपना टिकट रद्द करना होगा, और IRCTC जवाब नहीं दे रहा है। मेरी ट्रेन आज शाम 7 बजे से है।”

First Published - November 23, 2023 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट