facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

भारत के सुरक्षा परिदृश्य में बहुआयामी खतरे शामिल हैं : एयर चीफ मार्शल

Advertisement

चेन्नई में स्थित ओटीए में कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 184 अधिकारी कैडेट और 36 महिला कैडेट को भारतीय सेना की विभिन्न शाखाओं और सेवाओं में शामिल किया गया।

Last Updated- March 09, 2024 | 12:55 PM IST
Air Marshal VR Chaudhari

एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने शनिवार को कहा कि नयी प्रौद्योगिकी और पूर्णतय: नए तौर तरीकों की वजह से युद्ध क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने यहां अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में विभिन्न टुकड़ियों की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद ये टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के सुरक्षा परिदृश्य में बहुआयामी खतरे और चुनौतियां शामिल हैं। इसके लिए हमें विभिन्न क्षेत्रों में क्षमताओं का निर्माण करने के साथ ही कम समय में अभियानों को लागू करना होगा।’’ उन्होंने युवा अधिकारियों से तकनीकी प्रगति के साथ तालमेल स्थापित करने की अपील की। एयर मार्शल ने कहा कि ये अधिकारी ऐसे वक्त में इस पेशे को अपना रहे हैं जब देश प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में परिवर्तन से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सशस्त्र बलों ने अगली पीढ़ी के युद्धक उपकरणों को खरीदने में भारी निवेश किया है। इन अत्यधिक शक्तिशाली प्रणालियों के भावी संचालकों के रूप में आपको इनसे भलीभांति परिचित होने की आवश्यकता है और यह कठोर प्रशिक्षण, समर्पण और एक पेशेवर दृष्टिकोण के जरिए ही हासिल किया जा सकता है।’’

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के हवाले से उन्होंने कहा कि राष्ट्र को इन अधिकारियों से असाधारण पेशेवर रवैये और निर्विवादित सत्यनिष्ठा की अपेक्षा है। चौधरी ने कहा, ‘‘हम आपसे निजी आचरण और नैतिक मूल्यों के ऐसे उच्च मानकों को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं जो सेना के पेशे की गरिमा और गौरव को दर्शाएं।’’

चेन्नई में स्थित ओटीए में कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 184 अधिकारी कैडेट और 36 महिला कैडेट को भारतीय सेना की विभिन्न शाखाओं और सेवाओं में शामिल किया गया। ओटीए ने बताया कि इसके अलावा मैत्रीपूर्ण देशों के तीन अधिकारी कैडेट और छह महिला कैडेट ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया जिससे विभिन्न देशों के बीच सौहार्द और सहयोग को बढ़ावा मिला है।

एयर चीफ मार्शल ने एयूओ आर्यन शाही को ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और रजत पदक, एसीए शौर्यन थापा को ओटीए स्वर्ण पदक और बीसीए सारन्या एम. को कांस्य पदक प्रदान किया।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement