facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

यूट्यूबर Dhruv Rathee के खिलाफ FIR दर्ज, ‘पैरोडी’ अकाउंट से फर्जी संदेश पोस्ट करने पर महाराष्ट्र पुलिस का एक्शन

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि बिरला के रिश्तेदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने Dhruv Rathee के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस फाइल किया है।

Last Updated- July 13, 2024 | 4:08 PM IST
Dhruv Rathee
YouTuber Dhruv Rathee

महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक पैरोडी अकाउंट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी के बारे में एक्स पर कथित तौर पर एक फर्जी संदेश पोस्ट किया था।

राज्य साइबर विभाग के अनुसार, @dhruvrahtee नामक हैंडल वाले अकाउंट ने एक्स पर दावा किया था कि ओम बिरला की बेटी ने बिना परीक्षा दिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर ली है।

उस अकाउंट की एक्स बायो में लिखा है, “यह फैन और पैरोडी अकाउंट है और @dhruv_rathee के असली अकाउंट से संबंधित नहीं है। किसी की नकल नहीं कर रहा। यह अकाउंट पैरोडी है।”

अधिकारी ने बताया कि बिरला के रिश्तेदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मानहानि, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान और शरारत करने वाले बयान के लिए मामला दर्ज किया है, साथ ही आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। जब यह बताया गया कि कथित फर्जी संदेश राठी ने नहीं किया बल्कि एक ‘पैरोडी’ अकाउंट से पोस्ट किया गया, तो अधिकारी ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

शनिवार को पैरोडी अकाउंट से एक और पोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया है, “महाराष्ट्र साइबर विभाग के निर्देश पर मैंने अंजलि बिरला के बारे में अपने सभी पोस्ट और टिप्पणियां हटा दी हैं। मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि मुझे सही जानकारी नहीं थी और मैंने किसी और के ट्वीट की नकल करके उसे साझा किया।”

 

Advertisement
First Published - July 13, 2024 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement