facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 4:01 PM IST
Parkash singh badal

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा 95 वर्षीय बादल की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “यह जानकर चिंतित हूं कि दिग्गज नेता श्री प्रकाश सिंह बादल जी अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। श्री सुखबीर सिंह बादल जी के साथ उनके स्वास्थ्य के बारे में टेलीफोन पर चर्चा की। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” बादल को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके बादल को पिछले साल जून में एब्डोमिनल और दमा संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फरवरी 2022 में उन्हें कोविड-19 के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस दौरान उनके हृदय और फेफड़े की जांच भी हुई थी। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जनवरी 2022 में उन्हें लुधियाना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिअद संरक्षक को डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि वह खासकर कोरोना वायरस संक्रमण के बाद नियमित तौर पर एहतियाती जांच कराते रहें।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement