facebookmetapixel
Advertisement
देश के 8 करोड़ छोटे कारोबारों पर बड़ी स्टडी, सामने आई कमाई बढ़ाने की चाबीCredit Card Alert: एक छोटी चूक और बंद हो सकता है आपका कार्ड, जानिए कैसे बचेंGold, Silver Price Today: सोने का वायदा भाव ₹1.59 लाख के पार, चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसलीNMDC का मेगा प्लान! 3 साल में 50,000 करोड़ का निवेश, कोयला और विदेशी खनिजों पर बड़ा दांवरिलायंस, IOC, BPCL सब फिसले… इस अदाणी कंपनी ने कैसे मारी बाजी?बंगाल में TMC में बड़ी बगावत! 58 विधायकों ने बदला खेमा, ममता की सियासत पर मंडराया संकटविदेशी निवेशकों को बड़ी राहत देने की तैयारी, सरकारी बॉन्ड पर टैक्स खत्म कर सकती है सरकारStock Market Update: लाल निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के करीब पहुंचाCBSE Result Controversy: 44 हजार छात्रों ने खटखटाया बोर्ड का दरवाजा, आखिर क्यों बढ़ रही पुनर्मूल्यांकन की मांग?पुराने ट्रक-बस वालों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा

पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सपा में शामिल

Advertisement

2014 के लोकसभा चुनाव में भी जमाली को 2.66 लाख से ज्यादा वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे

Last Updated- February 28, 2024 | 1:46 PM IST
Former Uttar Pradesh MLA Shah Alam joins Samajwadi Party

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये। आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से दो बार बसपा विधायक (2012 और 2017) रह चुके जमाली की जिले में अच्छी पकड़ मानी जाती है और उन्होंने 2014 और 2022 का लोकसभा उपचुनाव क्रमशः सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव के खिलाफ बसपा के टिकट पर लड़ा था।

वर्ष 2002 में करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव की जीत और आज़मगढ़ सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में जमाली को 2,66,210 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 3,12,786 वोटों के साथ जीत हासिल की थी जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,04,089 वोट मिले थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी जमाली को 2.66 लाख से ज्यादा वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को 3,40306 वोट मिले थे और उन्होंने सीट जीती थी। सपा ने अभी तक आजमगढ़ सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। धर्मेंद्र यादव को इस सीट और कन्नौज सीट का प्रभारी बनाया है

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 1:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement