facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

दिल्ली में ठंड से ठिठुरे लोग, कोहरे के कारण 29 ट्रेन कैंसिल, कई फ्लाइट्स ने देरी से भरी उड़ान

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 10:24 AM IST
Delhi pollution: Preparation for winter action plan started to deal with pollution, 42% reduction in PM-10 in 9 years

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का दौर जारी रहा, जबकि घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 25 मीटर रह गई जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के पास पालम वेधशाला और सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण करीब 29 ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। आईजीआई पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 विमानों ने देरी से उड़ान भरी और एक के मार्ग को परिवर्तित किया गया।

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक कोहरे की परत छाई दिखाई दी। दिल्ली में लगातार पांचवे दिन भी शीतलहर जारी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री सेल्सियस, 3.2 डिग्री सेल्सियस और 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement