facebookmetapixel
Advertisement
₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबावQ1 Results: Tata Technologies ने तय कर दी तारीख, अब बाजार को है ऐलान का इंतजारIT से रहें सावधान, बैंकिंग-हेल्थकेयर पर दांव! Tata AMC के CIO ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्नशेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की दमदार वापसी! 6 महीने में लगाया ₹57,203 करोड़, जानें कहां दिख रहा भरोसामॉनसून ने बदली चाल! अब किसानों के लिए आई बड़ी राहत, तेजी से बढ़ सकती है खरीफ की बोआईसरकार के नए नियम से बैटरी कंपनियां परेशान! खुद रिसाइक्लिंग करने पर भी खरीदना पड़ रहा सर्टिफिकेट

Money Laundering Case: AAP सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार

Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP सांसद संजय सिंह को ED ने दिल्ली स्थित घर की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया

Last Updated- October 04, 2023 | 6:07 PM IST
Sanjay Singh

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की रेड के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले टीम बुधवार सुबह संजय सिंह के दिल्ली वाले घर पहुंची और छापेमारी शुरू की। सिंह (51) ‘आप’ से राज्यसभा के सदस्य हैं। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली आबकारी नीति केस (Delhi Excise Policy) में दो आरोपी गवाह बन गए हैं। उनसे जानकारी मिलने के बाद ही ED ने संजय सिंह के घर पर छापेमारी की।

ईडी ने इस मामले में पहले संजय सिंह के स्टाफ और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी। ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। हालांकि, ‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था।

नई एक्साइज पॉलिस में घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। वहीं, सत्येंद्र जैन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में 31 मई 2022 से हिरासत में हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement