भारत

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हुई बारिश

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 15, 2023 | 9:08 AM IST

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।

बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कई इलाकों से जलभराव हुआ। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

First Published : September 15, 2023 | 9:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)