facebookmetapixel
Advertisement
Polycab, RR Kabel, KEI: ₹1 लाख करोड़ के सेक्टर में कमाई का मौका, 20% तक मिल सकता है रिटर्नUS-Iran Deal: 14 प्वाइंट्स की डील से बदलेगा मिडिल ईस्ट का खेल! अमेरिका-ईरान ने थामा शांति का हाथ, खुलेगा होर्मुज रास्ताBuilding Materials: निर्यात धड़ाम, मांग सुस्त… फिर भी Cera, Greenply और Astral पर ब्रोकरेज को क्यों है भरोसा?NSE IPO: शुरुआती निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले, SBI जैसे पुराने शेयरधारकों को मिल सकता है बंपर मुनाफाअब विजिटिंग कार्ड की जरूरत नहीं! Aadhaar App से शेयर करें कॉन्टैक्टमैरियट संग हाथ मिलाकर डीएस ग्रुप का बड़ा दांव, दिल्ली में 400 करोड़ का लग्जरी होटल बनेगायुद्ध और चिप संकट का असर, टेलीकॉम कंपनियों को अब सालों पहले करनी पड़ रही तैयारीEl Nino Effect: भारत में मानसून 40% कमजोर, फसलों और अर्थव्यवस्था पर बढ़ा खतराTata Motors PV पर ब्रोकरेज हाउसों की राय अलग-अलग, कोई ₹470 का टारगेट दे रहा तो कोई ₹312 काभारत का फार्मा बाजार दौड़ा रफ्तार से, दवा बिक्री में उछाल ने कंपनियों की बढ़ाई कमाई

राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे माकपा के येचुरी

Advertisement

धर्म एक व्यक्तिगत पसंद का मामला है, जिसे राजनीतिक लाभ के साधन में परिवर्तित नहीं किया जाना चाहिए।

Last Updated- December 26, 2023 | 10:28 PM IST
Sitaram Yechurry

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वाम दल ने मंगलवार को कहा कि उसका मानना है कि धर्म एक व्यक्तिगत मामला है।

माकपा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमारी नीति धार्मिक मान्यताओं और प्रत्येक व्यक्ति के अपनी आस्था को आगे बढ़ाने के अधिकार का सम्मान करना है।

धर्म एक व्यक्तिगत पसंद का मामला है, जिसे राजनीतिक लाभ के साधन में परिवर्तित नहीं किया जाना चाहिए। निमंत्रण मिलने के बावजूद कॉमरेड सीताराम येचुरी समारोह में शामिल नहीं होंगे।’

वाम दल के पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि येचुरी को अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

पार्टी ने कहा, ‘माकपा की नीति धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने और प्रत्येक व्यक्ति के अपनी आस्था को आगे बढ़ाने के अधिकार की रक्षा करने की रही है। उसका मानना है कि धर्म एक व्यक्तिगत पसंद का विषय है, जिसे राजनीतिक लाभ के साधन में परिवर्तित नहीं किया जाना चाहिए।’

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement