facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

1 जुलाई से गांवों में शुरू होगा बड़ा बदलाव, केंद्र ने उतारे वरिष्ठ अधिकारी

Advertisement

केंद्र सरकार वीबी जी राम जी मिशन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती करेगी

Last Updated- June 19, 2026 | 8:13 AM IST
MGNREGA

केंद्र ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के 14 से ज्यादा शीर्ष अधिकारियों की एक टीम तैयार की है। ये अधिकारी पूरे देश में तैनात होंगे और राज्यों एवं जिलों को मनरेगा से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी ‘वीबी जी राम जी’ पर आसानी से जाने में मदद करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के पद पर बैठे अधिकारियों को 1 जुलाई से ‘क्षेत्र अधिकारी’ के रूप में तैनात किया जाएगा। उसी दिन वीबी जी राम जी की औपचारिक शुरुआत भी होगी। प्रत्येक क्षेत्र अधिकारी को 3-4 राज्यों का काम दिया गया है और वे राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगे और देखेंगे कि अधिनियम को आसानी से लागू करने के लिए राज्यों ने कैसी तैयारी की है। वे मार्गदर्शन करेंगे और कामकाज में मदद भी करेंगे। साथ ही ये अधिकारी क्रियान्वयन की प्रक्रियाओं को लगातार सुधारने में मदद करेंगे एवं परिचालन बेहतर करने के लिए प्रतिक्रिया भी प्राप्त करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि ‘क्षेत्र अधिकारी’ जुलाई के पहले सप्ताह में चुनिंदा जिलों का दौरा करेंगे तथा वीबी जी राम जी के जिला कार्यक्रम समन्वयकों तथा इससे जुड़े दूसरे लोगों से बात करेंगे। बातचीत में वे कामकाज की प्रगति का जायजा लेंगे, जमीनी तैयारी जांचेंगे और नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दौरों से केंद्र, राज्यों और जिलों के बीच तालमेल मजबूत होगा तथा कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। साथ ही धरातल से मिली प्रतिक्रिया मंत्रालय को क्रियान्वयन की नीतियां बेहतर बनाने में और यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगी कि ग्रामीण परिवारों तक वीबी जी राम जी के फायदे कारगर एवं पारदर्शी तरीके से नागरिकों को केंद्र में रखते हुए पहुंचें।’

Advertisement
First Published - June 19, 2026 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement