facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

केंद्र को ओडिशा में टेली-डेंसिटी में सुधार लाना चाहिए: BJD

Advertisement
Last Updated- January 06, 2023 | 10:47 AM IST
tele density in Odisha

बीजू जनता दल (बीजद or BJD) ने कहा है कि ओडिशा में 5जी सेवाएं शुरू करना महज प्रचार का हथकंडा बनकर न रह जाए, इसके लिए केंद्र को राज्य में टेली-डेंसिटी में सुधार लाने पर काम करना चाहिए, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। टेली-डेंसिटी का मतलब हर 100 लोगों पर टेलीफोन कनेक्शन की संख्या से है।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी धमेंद्र प्रधान ने गुरुवार को ओडिशा में जियो और एअरटेल की 5जी सेवाएं शुरू कीं। वैष्णव ने 26 जनवरी से पहले राज्य में 5जी सेवाएं लॉन्च करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

इसके कुछ ही घंटों बाद बीजद प्रवक्ता अमर पटनायक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘5जी सेवाएं शुरू करना महज प्रचार का एक हथकंडा न बनकर रह जाए। केंद्र को राज्य में टेली-डेंसिटी में सुधार लाना चाहिए, जो 85 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से कम (75 प्रतिशत) है। ग्रामीण ओडिशा में टेली-डेंसिटी और भी कम 62 प्रतिशत है।’’

बीजद सांसद ने दावा किया कि ओडिशा के 6,278 गांवों में मोबाइल और इंटरनेट, दोनों सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य को 2,500 से अधिक मोबाइल टावर की आवश्यकता है, लेकिन केंद्र ने केवल 500 को ही मंजूरी दी है।’’ पटनायक के आरोपों पर वैष्णव ने कहा, ‘‘उन्हें होमवर्क करना चाहिए, क्योंकि केंद्र ने ओडिशा में दूरसंचार सेवाओं में सुधार लाने के लिए 5,600 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है।’’

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement