facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबावQ1 Results: Tata Technologies ने तय कर दी तारीख, अब बाजार को है ऐलान का इंतजारIT से रहें सावधान, बैंकिंग-हेल्थकेयर पर दांव! Tata AMC के CIO ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

Assam Budget 2023-24: असम सरकार ने 2023-24 के लिए पेश किया 935.23 करोड़ रुपये का घाटे का बजट

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 3:46 PM IST
Assam Budget 2023-24:
PTI

असम सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए गुरुवार को 935.23 करोड़ रुपये का घाटे का बजट पेश किया। इस बजट में छोटे स्तर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और विभिन्न विभागों में नई भर्तियां करने के लिए कोष की घोषणा की गई है।

वित्त मंत्री अजंता नियोग ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार दो लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन करने वालों में बदलने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

बजट भाषण में उन्होंने कहा, ‘1,80,298.83 करोड़ रुपये की प्राप्तियों को सार्वजनिक खाते में जोड़ने और 2,000 करोड़ रुपये आकस्मिक कोष में जोडने पर समग्र प्राप्तियां 3,21,742.71 करोड़ रुपये हो जाती हैं। इसके अलावा सार्वजनिक खाते से 1,79,326.48 रुपये के व्यय और आकस्मिकता निधि से 2,000 करोड़ रुपये के व्यय से समग्र व्यय 3,21,081.75 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।’

उन्होंने कहा कि साल के दौरान अनुमानित लेनदेन के परिणामस्वरूप 660.96 करोड़ रुपये का अनुमानित अधिशेष होगा। यह, 1,596.19 करोड़ रुपये के शुरुआती घाटे के साथ मिलकर वर्ष 2023-24 के अंत में 935.23 करोड़ रुपये के बजट घाटे की ओर ले जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP GIS: इन्वेस्टर समिट में NCR के लिए हुए निवेश MoU को धरातल पर लाने की कवायद शुरू 

नियोग ने बताया कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के अगले वित्त वर्ष के दौरान बढ़कर 5.5 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। 2021-22 के दौरान यह 3.93 लाख करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई वाली सरकार के दस मई को दो साल पूरे होने के मौके पर तब तक 40,000 युवाओं की विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी जो एक लाख सरकारी नौकरियां देने के भाजपा के चुनावी वादे के अनुरूप कदम है।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement